ब्रिटेन में पहली बार ट्रांसप्लांट गर्भाशय से बच्ची का जन्म, बहन ने दिया था जीवन का उपहार

Photo of author

By Pocketnews

ब्रिटेन में मेडिकल साइंस ने एक नया इतिहास रच दिया है। पहली बार ट्रांसप्लांट किए गए गर्भाशय से एक महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। स्कॉटलैंड की 36 वर्षीय ग्रेस डेविडसन जन्म से ही निष्क्रिय गर्भाशय (MRKH सिंड्रोम) के साथ पैदा हुई थीं।

2023 में उनकी बड़ी बहन एमी पार्डी ने उन्हें गर्भाशय डोनेट किया। 30 डॉक्टरों की टीम ने 17 घंटे में सफल ट्रांसप्लांट किया। दो हफ्तों बाद ग्रेस को पहली बार पीरियड आया और IVF से वे गर्भवती हुईं। फरवरी 2025 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम भी एमी रखा गया है।

दुनिया में अब तक 135 गर्भाशय ट्रांसप्लांट हो चुके हैं, जिनसे करीब 65 बच्चों का जन्म हुआ है।

ग्रेस और उनके पति अगली बार इसी ट्रांसप्लांट गर्भाशय से एक और बच्चा पैदा करना चाहते हैं, जिसके बाद इसे हटा दिया जाएगा। यह घटना विज्ञान और बहन के प्रेम की अनूठी मिसाल बन गई है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.